आलू का पराठा रेसिपी | aalu ka paratha kaise banate hain | aloo paratha recipe in hindi
घर पर स्वादिष्ट पंजाबी आलू पराठा बनाने की आसान विधि
हेलो दोस्तों, मेरी नई वेबसाइट पर आपका स्वागत है। आज मैं आप सभी के लिए आलू का पराठा रेसिपी लेकर आई हूँ। यह alu ka paratha खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और यह एक पारंपरिक punjabi paratha है। इस लेख में आप जानेंगे aalu ka paratha kaise banaen, aloo paratha kaise banate hain और aalu ka paratha kaise banta hai। यह aloo ka paratha recipe in hindi बिल्कुल आसान है, यानी आलू पराठा रेसिपी आसान, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं।
आलू का पराठा कैसे बनाते हैं | aloo paratha recipe
तो चलिए बिना देर किए शुरू करते हैं और सीखते हैं कि aalu ka paratha kaise banta hai। सबसे पहले हमें 9 से 10 आलू लेने हैं। उन आलुओं को किसी कढ़ाही में डाल दें। अब गैस ऑन करें और कढ़ाही को गैस पर रखें। उसमें 3 से 4 कप पानी डालें और कढ़ाही को ढककर रख दें। आलुओं को कम से कम 1 घंटे तक उबलने दें ताकि वे अच्छे से पक जाएँ। ध्यान रहे कि एक भी आलू कच्चा न रह जाए।
पराठे के लिए आटा तैयार करने की आसान विधि | aalu paratha kaise banate hain
जब तक आलू उबल रहे हैं, तब तक हम पराठे का आटा तैयार कर लेते हैं। आटा सही तरीके से लगेगा तो पराठे अच्छे से फूलेंगे और स्वाद भी बढ़िया आएगा। सबसे पहले किसी बर्तन में 3 कप गेहूं का आटा लें। अब उसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और दाहिने हाथ से हल्का सा मसलते हुए मिलाएँ। ध्यान रखें कि आटे में नमक बिल्कुल भी न डालें। आटे को थोड़ा दरदरा ही रखें। अब आटे को उसी बर्तन में फैलाकर उँगलियों से दबाते हुए निशान बना दें। थोड़ा सा पानी डालें और आटे को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें। 5 मिनट में ही आटा नरम और मुलायम हो जाएगा।
आलू का भरावन कैसे बनाएं | aloo paratha kaise banta hai
अब उबले हुए आलू लें और उनके छिलके उतार लें। ध्यान रहे कि aloo paratha recipe के लिए सामान्य आलू का ही उपयोग करें, चिपचिपे या लाल आलू का उपयोग न करें। अब आलुओं को अच्छी तरह मैश कर लें। जितना अच्छा मैश होगा, उतना ही अच्छा पराठा बनेगा।
मैश किए हुए आलुओं में 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच अमचूर पाउडर, 4 से 5 लहसुन की बारीक कटी कलियाँ, थोड़ी सी कद्दूकस की हुई अदरक, 1 बारीक कटा हुआ प्याज, 5 से 6 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 चम्मच नमक, थोड़ी सी अजवाइन और हरा धनिया डालें। अब इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें। आपका आलू का मसाला तैयार है।
आलू का पराठा बनाने की विधि | punjabi aloo paratha recipe
अब तैयार किया हुआ आटा लें। आप देखेंगे कि आटे ने सारा पानी सोख लिया है। अब आटे को हल्के हाथ से मसलें और उसमें 1 चम्मच तेल या घी लगाएँ। इससे आटा और भी मुलायम हो जाएगा। अब आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बना लें।
एक लोई लें और उसे बेल लें। उसके बीच में 1 चम्मच आलू का मसाला रखें। अब आटे को चारों तरफ से उठाकर मसाले को ढक दें और अच्छे से गोल कर लें। अब बेलन से हल्के हाथ से बेलें।
धाबा स्टाइल आलू पराठा | dhaba style aloo paratha
अब तवा गरम करें और पराठे को तवे पर डालें। पहले एक तरफ से सेकें, फिर पलट दें। जो साइड सिक गई है उस पर तेल या घी लगाएँ। फिर दोबारा पलटें और दूसरी तरफ भी तेल या घी लगाकर अच्छे से सेक लें। इसी तरह सारे पराठे बना लें। यह तरीका aloo paratha dhaba style और dhaba style aloo paratha जैसा स्वाद देता है।
आप aloo ka paratha punjabi recipe को टमाटर सॉस के साथ या दही के साथ खा सकते हैं। एक बार यह aalu ka paratha recipe in hindi ज़रूर बनाकर देखें, आपको यह सच में बहुत पसंद आएगा।
ऐसी ही नई-नई रेसिपी के लिए मेरी वेबसाइट पर आते रहें और स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सीखें।
धन्यवाद
आलू पराठा के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
आलू पराठा के लिए सामान्य आलू का उपयोग करें, चिपचिपे या लाल आलू का उपयोग न करें।
आटे को थोड़ा दरदरा रखकर और 5 मिनट ढककर रखने से आटा नरम और मुलायम हो जाता है।
उबले आलू मैश करके उसमें मसाले, लहसुन, अदरक, प्याज और हरा धनिया मिलाकर मसाला तैयार किया जाता है।
तवे पर पराठा सेकते समय दोनों तरफ घी या तेल लगाकर अच्छे से सेंकने से धाबा जैसा स्वाद आता है।
आलू पराठा टमाटर सॉस या दही के साथ खाया जा सकता है।