चाय कैसे बनाते हैं | tea kaise banate hain | chai banane ka tarika

chai-ki-recipe

हेलो गाइस वेलकम टू माय न्यू वेबसाइट, मैं आपकी सपना ☺️, मुझे उम्मीद है कि आप सब अच्छे होंगे।

तो गाइस आज मैं लेकर आई हूँ आपके लिए tea कैसे बनाते हैं। क्योंकि tea एक टाइम तो सबको चाहिए होती है और ज्यादातर लोगों को पसंद भी बहुत होती है, तो फिर देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं।

आपने देखा होगा हर घर में अलग tea बनती है लेकिन हमेशा चाय अच्छी नहीं बनती है, तो दोस्तों चाय में सबसे पहला काम जो करना चाहिए वो है कि फ्रीज दूध पहले निकाल कर रख दो, चाहे आपके पास कोई भी दूध रखा हो। अब जैसे 3 कप चाय बनानी है तो 1 कप दूध निकाल कर रख देना है। ध्यान रहे कि आपको यहाँ पर दूध boil किया हुआ ही लेना है और ठंडा होना चाहिए। इस मसाला चाय की रेसिपी में फ्लेवर बहुत जरूरी है।

3 कप बनाने के लिए 2 इलायची को कूट लेना है और 2 इंच तक अदरक कूट लेनी है। आप अदरक कस के ना डालें नहीं तो चाय कड़वी बन जाएगी और 2 लौंग ले लेनी है। अब 3 कप पानी पैन में डालकर boil करना है बिल्कुल high flame पर boil करना है।

अगर आप चाय गर्मियों में बना रहे हैं तो आप सौंफ जरूर डालना, बॉडी को ठंडा रखेगी। अगर आप सर्दियों में बना रहे हैं तो काली मिर्च जरूर डालना या फिर केसर डालना, करके देखना बहुत अच्छा टेस्ट आएगा।

पानी boil होने के बाद उसमें अदरक, लौंग और इलायची डाल देनी है और गैस को medium flame पर कर देना है और इन सब चीजों को minimum 3 मिनट तक पकाना है।

अब बारी है second step की, उसमें चाय की पत्ती डालनी है। चाय की पत्ती आप कोई भी ले सकते हैं। पत्ती डालते ही आप देखोगे कि बहुत अच्छा कलर आएगा और उसके बाद ही चीनी डाल देनी है। आप पत्ती के साथ ही चीनी को डालना क्योंकि अगर दूध के साथ डालोगे तो चाय पतली हो जाएगी और अच्छी चाय नहीं बन पाएगी।

अगर कड़क चाय बनानी है तो आप चीनी को पत्ती के साथ ही डालना। अब ये सब प्रोसेस 3 मिनट तक चलने देना है। जैसे ही अच्छा उबाल आए तो एक बार कलछी से स्टिर जरूर कर देना है।

अब उसमें दूध डाल देना है। बस अब अच्छे से पकाना है और चाय को दूध के साथ और पकाना है। अगर आप ठंडा दूध डालते तो चाय का फ्लेवर चेंज हो जाता, इसलिए दूध पहले फ्रीज से निकाल कर ही डालें।

बस अब 1 मिनट तक और पकाना है और कलछी से ऊपर नीचे जरूर करें क्योंकि ऐसा करने से आपकी चाय का टेम्परेचर मेंटेन रहेगा। अब सीधा आपको छानना है। आपकी चाय बनकर रेडी हो गई है। ऐसे ही चाय जरूर बनाएं, सच में बहुत टेस्ट आएगा। एक बार जरूर ट्राय करें।

तो गाइस मिलते हैं अगली नई रेसिपी के साथ, तब तक चाय जरूर ट्राय करें।

Thanks 👍

चाय बनाने से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चाय बनाने से पहले दूध को फ्रीज से निकालकर क्यों रखना चाहिए?

दूध पहले से निकालकर रखने से उसका फ्लेवर सही रहता है और चाय का स्वाद अच्छा आता है। ठंडा दूध सीधे डालने से चाय का फ्लेवर बदल सकता है।

अदरक को कद्दूकस करके क्यों नहीं डालना चाहिए?

अगर अदरक को कद्दूकस करके डालेंगे तो चाय कड़वी बन सकती है, इसलिए अदरक को कूटकर डालना चाहिए।

चीनी चाय में कब डालनी चाहिए?

चीनी को चाय की पत्ती के साथ ही डालना चाहिए, दूध के साथ डालने से चाय पतली हो जाती है और स्वाद अच्छा नहीं आता।

गर्मियों और सर्दियों में चाय का स्वाद कैसे अलग किया जा सकता है?

गर्मियों में सौंफ डालने से शरीर ठंडा रहता है और सर्दियों में काली मिर्च या केसर डालने से चाय का स्वाद और भी अच्छा हो जाता है।

कड़क चाय कैसे बनती है?

कड़क चाय बनाने के लिए चीनी को चाय की पत्ती के साथ डालें और उसे अच्छे से उबालें, इससे चाय का रंग और स्वाद दोनों बढ़िया आते हैं।