चोले भटूरे की रेसिपी | chole bhature recipe in hindi | chola bhatura recipe

chhole-bhature-ki-recipe

Hello guys welcome to my new website। तो मैं आपकी सपना, आज मैं आपको एक ऐसी chole bhature recipe in hindi के बारे में बताऊँगी जो आप सभी लोगों को बहुत पसंद आएगी या आने वाली है। यह recipe of chole bhature in hindi, recipe in hindi chole bhature, bhature chole recipe, chole bhature recipe, chola bhatura recipe सभी के लिए आसान है। तो चलिए शुरू करते हैं।

चोले भटूरे | chole bhature

भटूरे बनाने की विधि | bhature banane ki vidhi | bhatura kaise banta hai

आज मैं आपको bhature recipe in hindi बताऊँगी। सबसे पहले सुबह उठकर जो काम करना है वह है मैदा का आटा गूंथना। 2 कप मैदा (लगभग 250 ग्राम) किसी बड़े बर्तन में लें। उसमें 3 से 4 चम्मच सूजी डालें (फाइन या रेगुलर कोई भी)। अब 2 चम्मच चीनी और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालें। इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिला लें।

भटूरे का आटा | bhature banane ki recipe

अब इसमें 3 चम्मच दही डालें। ध्यान रखें कि दही सिर्फ सॉफ्टनेस के लिए है, ज्यादा दही डालने से भटूरे खराब हो सकते हैं। दही को अच्छी तरह मिक्स करें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए हाथों से आटे को जोर-जोर से बर्तन में मारें ताकि सूजी अच्छे से मिल जाए। कुल मिलाकर लगभग 2 कप पानी डालना है।

आटा सेट करना | bhatura banane ki vidhi

अब आटे में थोड़ा सा तेल लगाकर अच्छे से गूंथ लें। किसी ऐसे बर्तन में जिसमें गर्मी बनी रहे, अंदर तेल लगाकर आटा रख दें। इसे 1 घंटे या फिर 7 घंटे के लिए रख सकते हैं। आप चाहें तो ओवन में भी रख सकते हैं ताकि आटा नरम रहे और भटूरे अच्छे बनें।

चोले बनाने की विधि | chhole bhature ki recipe | chhole bhature kaise bante hain

अब दूसरा काम है चोले तैयार करना। 1 कप चोले रात में ही पानी में भिगोकर रख दें ताकि वे अच्छे से फूल जाएँ और जल्दी उबल जाएँ। भीगे हुए चोलों को 10 से 15 मिनट तक उबाल लें। उबलने के बाद चोलों को निकालकर अलग बर्तन में रख लें।

मसाला तैयार करना | recipe of chole bhature

अब 4 प्याज़ और 3 टमाटर लें और उन्हें काटकर मिक्सी में पीस लें। थोड़ा सा लहसुन और 2 से 4 हरी मिर्च भी काट लें। एक कड़ाही में थोड़ा सा जीरा, 2 से 3 सूखी लाल मिर्च और थोड़ा लहसुन डालकर भून लें। इसे निकालकर अलग रख लें और पीस लें।

चोले की सब्ज़ी | chhole bhature kaise banate hain

अब कड़ाही में 3 से 4 चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने पर आधा चम्मच जीरा डालें। फिर प्याज़ का पेस्ट डालकर भूनें। प्याज़ पकने के बाद टमाटर का पेस्ट डालें और भूनें। अब हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर पकने दें।

मसाले और अंतिम प्रक्रिया | chole bhature recipe in hindi

मसाला पक जाने पर 1 छोटी चम्मच नमक, 1 चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च, 2 चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच हल्दी डालें। अच्छे से मिलाकर पकाएँ। अब उबले हुए चोले डालें और 2 कप पानी डालकर 20 से 25 मिनट तक पकने दें। ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।

भटूरे तलने की विधि | bhatura kaise banta hai

एक कड़ाही में तेल गरम करें। आटे की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाएँ। बेलन से गोल बेलें। तेल गरम होने पर भटूरा डालें और कलछी से ऊपर तेल डालते रहें ताकि भटूरा अच्छे से फूले। इसी तरह सभी भटूरे बना लें।

हरी मिर्च और परोसने की विधि | chole bhature

5 से 6 हरी मिर्च बीच से काट लें। तवे पर 1 चम्मच तेल गरम करें। थोड़ी सी अजवाइन डालें और हरी मिर्च डालें। अब 4 चम्मच दही और एक चुटकी नमक डालकर हल्का पकाएँ।

अब एक प्लेट लें। एक तरफ चोले की सब्ज़ी रखें। दूसरी तरफ भटूरा रखें। साथ में तली हुई हरी मिर्च और 2 से 3 कटे हुए प्याज़ सलाद की तरह रखें। इस तरह आपकी chole bhature recipe बनकर तैयार हो गई।

ऐसी ही नई-नई रेसिपी देखने और बनाने के लिए मेरी वेबसाइट पर आते रहें। धन्यवाद।

चोले भटूरे से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

भटूरे का आटा कितने समय तक रखना चाहिए?

भटूरे का आटा कम से कम 1 घंटे या फिर 7 घंटे तक रखा जा सकता है ताकि वह नरम हो जाए और अच्छे से फूले।

चोले को पहले से भिगोना क्यों जरूरी है?

चोलों को रात भर भिगोने से वे अच्छे से फूल जाते हैं और जल्दी उबलते हैं जिससे उनका स्वाद और टेक्सचर बेहतर बनता है।

भटूरे तलते समय उन्हें फुलाने के लिए क्या करना चाहिए?

भटूरे तलते समय ऊपर से गरम तेल डालते रहना चाहिए जिससे भटूरा अच्छे से फूलता है और कुरकुरा बनता है।

चोले कितनी देर तक पकाने चाहिए?

उबले हुए चोलों को मसाले के साथ 20 से 25 मिनट तक पकाना चाहिए ताकि उनका स्वाद अच्छे से मिल जाए।

चोले भटूरे के साथ क्या परोसा जाता है?

चोले भटूरे के साथ तली हुई हरी मिर्च और कटे हुए प्याज़ सलाद के रूप में परोसे जाते हैं।