macaroni kaise banti hai | मैक्रोनी कैसे बनती है | macaroni pasta recipe in hindi
घर पर स्वादिष्ट मैक्रोनी पास्ता बनाने की आसान विधि
Hello guys welcome to my new website, मैं आपकी सपना ☺️। मुझे उम्मीद है कि आप सब अच्छे होंगे। आज मैं आपके लिए pasta kaise banate hain, pasta kaise banta hai, pasta kaise banaya jata hai और macaroni kaise banate hain से जुड़ी एक आसान और स्वादिष्ट macaroni recipe in hindi लेकर आई हूँ। इस लेख में आप जानेंगे macaroni kiski banti hai, मैक्रोनी किसकी बनती है, pasta banane ki recipe, pasta banane ki vidhi और how to make macaroni की पूरी जानकारी।
pasta banane ki recipe | pasta kaise banate hain
तो आज मैं लेकर आई हूँ आपसे लिए मैक्रोनी पास्ता रेसिपी। तो चलिए मैं आपको बताती हूँ मैक्रोनी पास्ता कैसे बनाते हैं।
macaroni recipe in hindi | मैक्रोनी कैसे बनती है
सबसे पहले हमें 100 ग्राम मैक्रोनी लेनी है। अब एक कढ़ाई में 2 कप पानी डालकर गैस पर रखें और गैस को ऑन कर दें और पानी को उबलने दें। पानी में 1 स्पून नमक और 1 स्पून तेल डाल दें जिससे मैक्रोनी उबलते समय कढ़ाई में चिपके ना। पानी को 5 मिनट तक उबलने दें। पानी उबलने के बाद उसमें 100 ग्राम मैक्रोनी डाल देनी है और उसको कलछी से एक बार घुमा कर कढ़ाई को ढक देना है। और मैक्रोनी कम से कम 5 मिनट तक उबलने देनी है।
macaroni pasta recipe | pasta recipe macaroni
5 मिनट के बाद मैक्रोनी को कलछी पर निकाल कर चाकू की मदद से काटकर देखना है कि मैक्रोनी अच्छे से उबली है या नहीं। उसके बाद मैक्रोनी को कढ़ाई से निकाल कर एक जालीदार बर्तन में रखना है और उन्हें साफ पानी से एक बार धो लेना है। जिस पानी में मैक्रोनी उबली थी और जो थोड़ा पानी बचा है, उसे किसी बाउल में रख देना है।
pasta banane ki vidhi | how to make macaroni
इसके बाद हमें 2 प्याज कद्दूकस कर लेने हैं, 4 से 5 हरी मिर्च बारीक काटनी हैं, और 1 टमाटर बारीक काटना है। 5 से 6 लहसुन की कलियाँ लेकर उन्हें कद्दूकस कर लेना है। सारी सब्ज़ियाँ काटने के बाद अब एक पैन को गैस पर रखें और गैस ऑन करके पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालें। तेल को गर्म होने दें।
difference between pasta and macaroni | macaroni pasta recipe
तेल गर्म होने के बाद उसमें कद्दूकस किया हुआ लहसुन डालें और उसे भूनें। लहसुन भुनने के बाद उसमें प्याज और साथ में बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह भूनें। अब उसमें कटे हुए टमाटर डालें। इसके बाद उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच नमक डालें। अब उसमें मैक्रोनी का पानी 1 कलछी डालें और 3 मिनट तक पकाएँ। 3 मिनट के बाद आप देखेंगे कि टमाटर अच्छे से पक चुके होंगे।
pasta kaise banta hai | macaroni kaise banti hai
अब उसमें मैक्रोनी डाल दें और साथ में थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल दें। इसके बाद 2 चम्मच टमाटर केचप डालें। अब इसको 3 से 4 मिनट के लिए रोस्ट करें। आप देखेंगे कि आपकी मैक्रोनी पास्ता बनकर तैयार हो चुकी है।
white sauce recipe for pasta | pasta white sauce
अगर आप चाहें तो इसमें शिमला मिर्च या गाजर भी कद्दूकस करके डाल सकते हैं, लेकिन मैं इसे ऐसे ही बनाती हूँ। अगर आप चाहें तो डाल सकते हैं। एक बार इसे ऐसे ही ज़रूर ट्राय करना, आपको बहुत पसंद आएगी।
इसी तरह की नई रेसिपी बनाने के लिए मेरी वेबसाइट पर आते रहें।
तो गाइज़, मिलते हैं अगली नई रेसिपी के साथ।
Thanks
मैक्रोनी पास्ता के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
पानी में नमक और तेल डालने से मैक्रोनी उबलते समय कढ़ाई में चिपकती नहीं है।
मैक्रोनी को चाकू से काटकर देखना चाहिए, अगर आसानी से कट जाए तो वह अच्छी तरह उबल चुकी है।
मैक्रोनी का पानी बाद में ग्रेवी बनाने में उपयोग किया जाता है जिससे स्वाद और अच्छा आता है।
आप इसमें शिमला मिर्च या गाजर भी कद्दूकस करके डाल सकते हैं।
उबालने और पकाने की प्रक्रिया मिलाकर मैक्रोनी पास्ता कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है।